Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नीमडीह प्रखंड के बांदु में गोल्डन चैलेंजर्स ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के बांदु क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को गोल्डन चैलेंजर्स ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व समाजसेवी खगेन महतो ने फीता काटकर व बल्लेबाजी कर किया. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 40 हजार रुपये, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 20-20 हजार रुपये दिया जाएगा. प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन करने से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. इस प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि नीमडीह प्रखंड में भी प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है. यहां के खिलाड़ी जिला व राज्य स्तर अपना प्रतिभाएं दिखाते हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-transboundary-river-basin-shrinking-on-the-border-due-to-drying-up-of-tributaries/">धनबाद:

सहायक नदियों के सूखने से सीमा पर सिकुड़ रहे ट्रांसबाउंड्री रिवर बेसिन
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करें जिससे वे भविष्य में रोजगार का साधन भी बना सकें. मौके पर विशिष्ठ अतिथि खगेन महतो ने कहा कि खेलकूद बच्चों व युवाओं के कैरियर और चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कि खेलकूद वर्तमान समय में रोजगार का साधन भी बनता है. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को होगा. इसमें मुख्य अतिथि लाकड़ी पंचायत की मुखिया सरली देवी व विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य अर्चना महतो उपस्थित रहेंगी. इस अवसर पर गोल्डन चैलेंजर्स ट्रॉफी क्लब के अध्यक्ष पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, उपाध्यक्ष अखिल महतो व नारायण गोप, सचिव राजाराम महतो व संदीप महतो, कोषाध्यक्ष भगत राम हाजाम व सागर गोप, ग्राम प्रधान श्यामल पांडे, मुखिया प्रतिनिधी रंजित माझी, अनिल महतो, दीपक देव महतो, बिहारी प्रमाणिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही