Search

 
 
 

Chandil  : श्रद्धापूर्वक मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

 
  • भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के रूचाप स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को राम भक्त तुलसीदास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य भोला प्रसाद गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय के भैया-बहनों ने समाज में गोस्वामी तुलसीदास के योगदान पर अपना विचार प्रस्तुत किया. साथ ही विद्यालय के अन्य आचार्य ने भी बारी-बारी से तुलसीदास की जीवनी पर विचार प्रस्तुत किये. आचार्यों ने कहा कि युग निर्माता तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं आर्थिक पद्धति की जानकारी मिलती है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-bengali-language-development-committee-submitted-memorandum-to-the-pm-through-the-deputy-commissioner/">Ghatshila

  : झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने उपायुक्त के माध्यम से पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
जिस पर चलकर कोई भी व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है. आज के इस भूमंडलीकरण के युग में इसके उपदेशों का काफी अधिक महत्व है. इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय की ओर से विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चित्रकला, सुलेख, निबंध आदि प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया. मौके पर विद्यालय के छोटे-छोटे भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ आचार्य पंचानंद, सौरभ, मोतीलाल, विजय, परिमल, काजल, प्रीति रानी, किशोर, देवराज, सत्यनारायण, बुद्धेश्वर, जगदीश, उषा, विष्णु, अर्णव आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-sent-three-youths-accused-of-attack-on-builders-caretaker-to-jail-one-car-seized/">Adityapur

: बिल्डर के केयरटेकर पर हमले के आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने भेजा जेल, एक कार जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही