Search

 
 
 

चांडिल : ग्राम सभा सशक्तीकरण व विस्थापितों के मामलों पर की गई चर्चा

 
Chandil (Dilip Kumar) : संयुक्त ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत चांडिल बांध के विस्थापित गांव दयापुर, उदाटांड, दुलमी, कुम्हारी, ओड़िया आदि में मंगलवार को ग्राम सभा सशक्तीकरण एवं चांडिल बांध विस्थापन मुद्दा को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि दो सितंबर को चांडिल बांध विस्थापित क्षेत्र के 116 गांव के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में राजबांध फुटबॉल मैदान दुलमी में जनसुनवाई रखा जाएगा. जन सुनवाई के बाद ही डूब क्षेत्र के गांवों में जनता कर्फ्यू लगाने की तीथि की घोषणा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-held-in-np-office-for-issuing-birth-death-certificate/">चाकुलिया

: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर नप कार्यालय में हुई बैठक

ये प्रस्ताव हुए पारित

मौके पर संपूर्ण मुआवजा, पुनर्वास व नियोजन मिलने तक चांडिल डैम का जल भंडारण 177 मीटर से नीचे रखने, 116 गांव 84 मौजा के मकान, जमीन का दोबारा सर्वे करने, आज तक मिले मुआवजा, विकास पुस्तिका, पुर्नावास पैकेज, पुनर्वास स्थल, नियोजन का सीबीआई जांच कराने, जब तक विस्थापित अपना मूल गांव में निवास कर रहे हैं सभी विस्थापित गांव एवं परिवार को सभी सरकारी योजनाएं का लाभ देने, 2023 मानसून सत्र में विस्थापन नीति विधानसभा में पारित करने, 2012 के पुनरक्षित विस्थापन नीति को रद्द करके 1981 के नीति को आधार मानकर वर्तमान स्थिति को देखते हुए 2023-24 नया नीति बनाने, 116 गांव 84 मौजा में एक ही धारा- 4 लगाकर 2023-24 में 18 वर्ष पूरा होने वाले सभी विस्थापितों का विकास पुस्तिका बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही