Search

 
 
 

चांडिल : रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा सह बाइक रैली, ध्वज पूजा कल

 
Chandil (Dilip Kumar) : श्रीराम सनातन समिति, चांडिल की ओर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा सह बाइक रैली निकाली जाएगी. इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. रामनवमी पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्य सक्रिय है. इसी क्रम में रविवार को ध्वज पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पुराना पेट्रोल पंप दुर्गा मंदिर परिसर चांडिल स्टेशन में रविवार को सुबह 11 बजे से होने वाले ध्वज पूजन की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसकी जानकारी देते हुए श्रीराम सनातन समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने बताया कि पूजन के बाद से ही चांडिल बाजार में रामनवमी उत्सव मनाने के लिए भगवा झंडा से सजने लगेगा. इसके लिए समिति के सदस्यों द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-huge-quantity-of-illegal-domestic-and-foreign-liquor-recovered-from-grocery-shop/">देवघर

: किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध देसी व विदेशी शराब बरामद, मालिक फरार

मठिया तक जाएगी रैली

रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभायात्रा सह बाइक रैली चांडिल स्टेशन पुराना पेट्रोल पंप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगा. रैली एनएच 32 होते हएु श्रीसाधु बांध मठिया मठ नागा संन्यासी आश्रम पहुंचकर संपन्न होगा. शोभायात्रा सह बाइक रैली के सफल आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. समिति के सदस्य बैठक कर इसकी रूपरेखा तय कर चुके हैं. शोभायात्रा प्रारंभ होने के पूर्व क्षेत्र के गणमान्यों का अभिनंदन किया जाएगा. शोभायात्रा में राम दरबार के साथ अन्य आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेगा. शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं रहेगी उसके पीछे पुरुष. शोभायात्रा को लेकर चांडिल बाजार समेत आसपास के क्षेत्र में भगवा पताका लगाने का काम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/hearing-on-april-15-in-the-supreme-court-on-the-petition-challenging-kejriwals-arrest-and-remand/">केजरीवाल

की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 15 अप्रैल को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही