Search

 
 
 

चांडिल : जिप उपाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई आभार रैली, बांटे लड्डू

 
Chandil (Dilip Kumar) : पश्चिम बंगाल से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के सीमावर्ती प्रखंड कुकडू में शुक्रवार को गाजे-बाते के साथ आभार रैली निकाली गई. 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने व ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को कैबिनेट में पारित करने की खुशी में निकाली गई आभार रैली का नेतृत्व जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने किया. इस दौरान लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया. रैली का शुभारंभ सिरुम चौक स्थित शहीद अजीत-धनंजय महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-procession-taken-out-in-the-joy-of-implementation-of-khatian-of-1932/">बहरागोड़ा

: 1932 का खतियान लागू होने की खुशी में जुलूस निकाला

जगह-जगह हुई नुक्कड़ सभा

सिरुम से शुरू होकर रैली कुकडू ब्लॉक चौक, कुकडू बाजार होते हुए तिरूलडीह पहुंची. इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा को जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो ने संबोधित किया. इसे झारखंडी हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया गया. नेताओं ने कहा कि अलग राज्य गठन के 22 वर्षों के बाद हेमंत सरकार ने झारखंडियों को पहचान दिलाने का काम किया है. इस दौरान जगह-जगह लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी जताई गई. तिरूलडीह पहुंचने के बाद रैली बाजार में घुम-घुमकर लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही