Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बांसगढ़ से माथे पर कलश लेकर पैदल पातकुम पहुंची गुरुमाता गीता रानी

Chandil (Dilip Kumar) : सोनार पातकुम परगना सोलोआना नवकुंज कमेटी, ईचागढ़-पातकुम के तत्वावधान में पातकुम राम मंदिर नवकुंज प्रांगण (करकरी नदी पुल के सामने) श्रीश्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है. नौ दिनों तक नवकुंज में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ 16 फरवरी को सुबह होगा. महायज्ञ का जागरण रात्रि 24 फरवरी है. इसकेे बाद 25 फरवरी को धुलट, प्रसाद वितरण और कलश विसर्जन होगा. श्रीश्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के लिए बुधवार को गुरु माता गीता रानी बांसगढ़ पटमदा से माथे पर कलश लिए पैदल महायज्ञ स्थल तक पहुंची. गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में भक्त गुरु माता के साथ चल रहे थे. बुधवार की रात को हरिनाम महायज्ञ का गंधादिवास है. विधि के विधान अनुसार महायज्ञ के लिए अधिवास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bokaros-youth-traveling-on-foot-to-introduce-the-culture-of-jharkhand/">बहरागोड़ा

: झारखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए पैदल यात्रा कर रहा बोकारो का युवक

एसडीएम ने किया नवकुंज स्थल का निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chandil-Navkunj-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गुरुवार से होने वाले श्रीश्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ स्थल का बुधवार को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने निरीक्षण किया. उनके साथ ईचागढ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो, अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो, समाजसेवी भूषण मुर्मू, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संजय मंडल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. एसडीएम ने नवकुंज स्थल के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर किए जा रहे तैयारियों की जानकारी लिया. उन्होंने महिलाओं के लिए शौचालय और रौशनी की प्रयाप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नवकुंज के शुभारंभ के अवसर पर वे भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-static-surveillance-team-seized-6-40-lakh-cash/">रामगढ़

: स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चलाया जांच अभियान, 6.40 लाख कैश जब्त 

नौ दिनों तक भक्ति रस में डुबा रहेगा क्षेत्र

श्रीश्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के दौरान समूचा क्षेत्र आने वाले नौ दिनों तक भक्ति रस में डुबा रहेगा. नौ अलग-अलग मंदिरों में अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा. इसके लिए झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल से लगभग 60 की संख्या में संकीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है. संकीर्तन मंडली के सदस्य नौ स्थानों में अलग-अलग मंदिरों में हरिनाम सुनाएंगे. इसके साथ ही आयोजन स्थल में मेला भी लगेगा. मेला में मौत का कुंआ, टोरा-टोरा, इलेक्ट्रीक झूला समेत बच्चों के लिए ड्रैगन ट्रेन, झूला, समेत घरेलु सामग्रियों के दुकानें बड़ी संख्या में लगा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही