Search

 
 
 

चांडिल : हरेलाल ने अपना जन्मदिन खेल को किया समर्पित : सुदेश महतो

 
Chandil (Dilip Kumar) : जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने अपना जन्मदिन खेल के प्रति समर्पित कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने जनसेवा के लिए एक एंबुलेंस भी दिया. ऐसे समाजसेवी विरले ही मिलते हैं. उक्त बातें राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहीं. वे शुक्रवार को हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय एचएलएम ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वक्त आलोचनाओं का चल रहा है. लोग सभी चीजों में कमी ही निकालने की कोशिश करते हैं. वैसे लोग समाज में हासिए पर चले जाते हैं. चांडिल प्रखंड के धातकीडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होकर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जन सेवा ही लक्ष्य के सभी सदस्यों की सराहना की. खिलाड़ियों से मिलकर उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ek-diya-in-the-name-of-martyrs-program-of-ex-servicemen-on-september-22/">आदित्यपुर

: पूर्व सैनिकों का “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम 22 सितम्बर को

टेल्को ने जीता प्रथम पुरस्कार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/chandil-HLM.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शानदार रहा. एसी ब्लैक टेल्को और त्रिमूर्ति एफसी के बीच हुए मुकाबला में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. रोमांचकारी मुकाबला में एसी ब्लैक टेल्को की टीम विजयी रही. प्रथम पुरस्कार स्वरूप टीम को दो लाख रुपये, त्रिमूर्ति एफसी को दूसरा पुरस्कार डेढ़ लाख रुपये, तीसरा पुरस्कार स्माईल क्लब कुटीमाकली, बोड़ाम और चौथा पुरस्कार जीआर स्पोर्टिंग भुइयांडीह को एक-एक लाख रुपये दिया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-took-action-against-illegal-liquor-traders-demolished-many-mahua-furnaces/">मनोहरपुर

: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, कई महुआ भट्टियों को किया ध्वस्त

सौरभ तिवारी भी पहुंचे धातकीडीह

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी धातकीडीह पहुंचे. उन्होंने भी फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया. मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, विधायक लंबोदर महतो, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो की मां खांदो देवी समेत आजपू पार्टी के कई नेता शामिल हुए. सभी ने देहात क्षेत्र में बड़े स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए संगठन की सराहना की. विदित हो कि हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पिछले तीन साल से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस साल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल हुईं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही