Search

चांडिल : हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच हरेलाल महतो ने टॉर्च, पटाखा व मोबिल बांटा

Chandil (Dilip Kumar) : जंगली हाथियों के उत्पात से त्रस्त कुकडू प्रखंड के ग्रामीण व किसानों के बीच आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने टाॅर्च, पटाखा व मोबिल का वितरण किया. शुक्रवार को उन्होंने कुकडू प्रखंड के लेटेमदा में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा और निदान के लिए सहयोग करने की मांग की. ग्रामीणों ने हाथियों द्वारा किए जा रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की. किसानों ने हरेलाल महतो को बताया कि मार्च माह के बाद से किसी भी हाथी पीड़ित को वन विभाग से मुआवजा नहीं दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में धान का फसल खड़ा हो चुका है, ऐसे समय में फिर से हाथियों का आगमन शुरू हो गया है. वन विभाग हाथियों पर नियंत्रण रखने में विफल है. हाथियों को भगाने व आत्म रक्षा के लिए वन विभाग द्वारा किसानों को टॉर्च व पटाखे नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-48-candidates-were-selected-by-various-companies-in-the-employment-fair/">घाटशिला

: रोजगार मेला में 48 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने किया सलेक्ट

हाथी मामले में सरकार विफल

इस अवसर पर हाथियों के प्रकोप को देखते हुए हरेलाल महतो ने निजी स्तर से ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट, पटाखा व मोबिल का वितरण किया. उन्होंने कुकडू प्रखंड के लेटेमदा के अलावा दारुदा, नूतनडीह, मुंडाटांड़ आदि गांव के लोगों को भी सामग्री दी. मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास वन विभाग भी है लेकिन वह इस महत्वपूर्ण विभाग को संभालने में विफल हो चुके हैं. मार्च माह से हाथी पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है तो मुख्यमंत्री को इसपर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक भी अच्छी सड़क नहीं है, हाथियों के प्रकोप से जनता भयभीत है, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है फिर भी सरकार विकास का ढिंढ़ोरा पीट रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//