Search

 
 
 

Chandil : राजनीतिक रंजिश के शिकार दिवंगतों को हरेलाल महतो ने दी श्रद्धांजलि

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो सोमवार को कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह गांव पहुंचे. जहां उन्होंने 23 दिसंबर 2009 को विधानसभा चुनाव के मतगणना की शाम को सरायकेला से कुकडू लौटते समय राजनीतिक रंजिश में मारे गए ईचाडीह गांव के कालीपदो कुमार, डॉ. धनंजय कुमार, चित्तरंजन कुमार और बांदावीर के रामप्रसाद महतो के परिजनों से मुलाकात कर परिवार के सदस्यों का कुशल क्षेम जाना. हरेलाल महतो ने इन चार लोगों की 15वीं पुण्यतिथि पर इनके बेदी में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं: हरेलाल

इस दौरान हरेलाल महतो ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि सभी लोग एक ही पार्टी या संगठन के बैनर तले काम करें. जिस तरह विभिन्न पार्टियों की भिन्न-भिन्न विचार होते हैं, उसी अनुसार लोग पार्टियों के साथ जुड़ते हैं. इसलिए विचारों में भिन्नता हो, लेकिन मनभेद नहीं हो. लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है. हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ वासियों को संकल्प लेना होगा कि किसी भी नेता या पार्टी के मतभेद के कारण लोगों के साथ मनमुटाव नहीं करेंगे. पार्टी अलग- अलग हो सकता है, लेकिन हम सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए ईचागढ़ विधानसभा का विकास और यहां की खुशहाली.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर आजसू पार्टी के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, डॉ मनोज कुमार, बसंत पोद्दार, कृष्णा पोद्दार, बबलू महतो, सुनील महतो, मनोज कुमार, बिष्णु कुमार, बुद्धदेव बनर्जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-dec/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 DEC।। झारखंड में बालू माफिया बना रहे अफसरों को बंधक।। कोई क्यों जाए ऑक्सीजन पार्क?।। अंबेडकर मुद्दे पर संजय सेठ ने कांग्रेस से पूछे सवाल।। रांची से खुलेगा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन।। भारत-चीन सीमा से सटे इलाकों में झरने, नदी जमे।। तेजस्वी है चरवाहा विद्यालय की उपज: JDU ।। ‘पाताल लोक 2’ की रिलीज डेट आउट।। समेत कई खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही