Search

 
 
 

चांडिल : हरियाणा पुलिस ने चौका थाना क्षेत्र से डोडा कारोबारी को किया गिरफतार

 
Chandil (Dilip Kumar) : शाहाबाद थाना जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा की पुलिस ने चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी गणेश साहू और गणेशी को डोडा के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हरियाणा पुलिस ने चौका थाना पुलिस की मदद से चौका मोड़ में छापामारी कर गणेश साहू उर्फ गणेशी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को उसे सरायकेला न्यायालय में पेश किया गया. अदालत से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ हरियाणा ले जाएगी. हरियाणा पुलिस शाहाबाद थाना के एएसआई करम वीर सिंह के नेतृत्व में चौका पहुंची है. इसे भी पढ़ें : माइनिंग">https://lagatar.in/mining-lease-case-government-seeks-time-for-reply-date-fixed-for-may-16-kapil-sibal-will-present/">माइनिंग

लीज केस : जवाब के लिए सरकार ने मांगा समय, 16 मई की तारीख मुकर्रर, कपिल सिब्बल रखेंगे पक्ष
हरियाणा में हुआ डोरा के अवैध कारोबार का खुलासा हरियाणा पुलिस ने डोडा के अवैध कारोबार में शामिल एक अभियुक्त को पटियाला से गिरफ्तार किया था. पुलिस अनुसंधान और पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह झारखंड के चौका थाना क्षेत्र से डोडा खरीदकर उसे हरियाणा में सप्लाई करता है. हरियाणा पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय से आठ दिनों का रिमांड पर लिया और उसे चौका थाना क्षेत्र में डोडा की आपूर्ति करने वाले शख्स की पहचान कराने के लिए लाया. चौका थाना की पुलिस के सहयोग से टेक्निकल आधार पर चौका मोड़ से डोडा की आपूर्ति करने वाले गणेश साहू उर्फ़ गणेशी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान हरियाणा से गिरफ्तार अभियुक्त ने की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही