Search

 
 
 

चांडिल : चौका स्थित नवदुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को होगा हवन-पूजन

 
Chandil (Dilip Kumar) : अयोध्या में राम मंदिर का उदघाटन और राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के सम्मान में 22 जनवरी को चौका स्थित सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा मंदिर में हवन-पूजन होगा. सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जनमानस के आराध्य हैं. ऐतिहासिक राम मंदिर का उदघाटन व प्राण प्रतिष्ठा पूरे विश्व व देशवासियों के लिए गौरव की बात है. इस ऐतिहासिक दिन पर चौका नवदुर्गा मंदिर में भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swarnarekha-mahotsav-celebrated-by-worshiping-river-aarti-performed/">जमशेदपुर

: नदी पूजन कर मनाया गया स्वर्णरेखा महोत्सव, उतारी गई आरती

सुबह 10 बजे से होगी पूजा

अनुष्ठान के दौरान मंदिर प्रांगण में 22 जनवरी को सुबह दस बजे से पूजा प्रारंभ होगी. पुष्पांजलि सुबह 11 बजे दिया जाएगा. इसके बाद 12.29 बजे शंख ध्वनि के साथ प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का अभिनंदन किया जाएगा. इसके बाद 12.40 बजे से भगवान श्रीराम को पुष्पांजलि दिया जाएगा. दोपहर एक बजे से हवन-यज्ञ होगा. शाम को सात बजे मंदिर में महाआरती किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही