Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुकड़ू और चांडिल में स्वास्थ्य मेला का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सोमवार को चांडिल और कुकड़ू प्रखंड में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. चांडिल में स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो और कुकड़ू प्रखंड में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने किया. मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्च रक्तचाप, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग, मलेरिया एवं फाइलेरिया, योग, बाल रोग, आयुष, कुपोषण उपचार, प्रसव पूर्व जांच, किशोर किशोरियों से संबंधित जांच के लिए 15 स्टॉल लगाए गए थे. यहां विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने मेला स्वास्थ्य जांच करवाई. इस दौरान अतिथियों ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Kukdu-Helth-Camp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चौपारण">https://lagatar.in/in-chauparan-assistant-teachers-staged-a-protest-against-counter-employment/">चौपारण

में सहायक अध्यापकों ने प्रति नियोजन के खिलाफ दिया धरना

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं स्वास्थ्य सुविधाएं

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है. क्षेत्र में पदस्थापित चिकित्सक अंतिम पंक्ति के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं. मौके पर चांडिल के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एचएस शेखर और ईचागढ़ के प्रभारी डॉ दीपक माझी ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. इसी के मद्देनजर प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही