Search

 
 
 

Chandil : हेमंत सरकार ने युवा, किसान व महिलाओं को ठगा - हरेलाल

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी की ओर से मंगलवार को नीमडीह प्रखंड के चालियामा में जनजागरण पदयात्रा निकाली गई. इसका नेतृत्व केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने किया. पदयात्रा में नीमडीह प्रखंड के चालियामा, टेंगाडीह, सामानपुर व लुपुंगडीह पंचायत के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने चालियामा गांव का भ्रमण कर हेमंत सरकार हाय हाय, हेमंत सरकार वादा निभाओ आदि नारे लगाए. इसके बाद नुक्कड़ सभा में पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि जनता से झूठा वादा कर बहुमत हासिल कर हेमंत सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-6106-voters-decreased-in-health-ministers-assembly-constituency/">Jamshedpur

: स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 6106 मतदाता घटे
हेमंत सरकार ने युवा, महिला, किसान, मजदूर हर वर्ग को ठगा है. हर साल पांच लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं को प्रतिमाह दो हजार रुपये चूल्हा खर्च, किसानों को ऋण माफ, विस्थापन आयोग, महिला विश्वविद्यालय, अस्पताल और भी अनेकों वादों के साथ हेमंत सरकार आई है, अब उन वादों को पूरा करने के बजाय जनता को बरगलाने का काम कर रही हैं. इस अवसर पर पार्टी के की नेता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही