Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का दहशत कायम है. आए दिन किसी ना किसी गांव में जंगली हाथियों को उत्पात की खबर सुनने को मिलते रहती है. जंगली हाथियों का झुंड अनुमंडल क्षेत्र के चारों ओर घुम-घुमकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को दिन में ही हाथियों का झुंड चांडिल प्रखंड के कुरली गांव के सामने देखे गए. ऐतिहासिक बुढ़ाबाबा जयदा मंदिर के पीछे स्थित गजा डुंगरी से कुरली गांव के पूर्वी दिशा में स्थित बोड़ो कोचा की ओर जंगल से गांव की ओर हाथियों को आते देखा गया. इस संबंध में कुरली के ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 की संख्या में जंगली हाथी झुंड बनाकर जंगल से नीचे की ओर उतर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-notification-issued-for-diploma-level-combined-competitive-examination/">जेएसएससी
: डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
: कर्मियों की छंटनी मामले में विधायक ने अधीक्षक से की बात, सीएम से भी मिलेंगे
: डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
पानी की तलाश में भटक रहे हाथी
कुरली गांव के जिस छोर की ओर जंगली हाथियों का झुंड उतर रहा है, उस ओर पानी का स्रोत है. कुरली गांव के माझी बाबा ने बताया कि गांव के पूर्वी दिशा की ओर एक तालाब, एक चेक डैम और जुड़िया है. हो सकता है कि जंगली हाथियों का झुंड पानी की तलाश में जंगल से गांव की ओर रुख कर रहे हैं. वन विभाग को जंगली जानवरों के लिए जंगल के अंदर ही उनकी जरूरत के सभी संसाधन मुहैया कराया जाना चाहिए. सरकारी स्तर पर जंगली जानवरों के लिए संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जानवर पानी जैसी जरूरत के लिए जंगल से निकलकर गांव की ओर रुख कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-mla-spoke-to-the-superintendent-in-the-matter-of-retrenchment-of-personnel-will-also-meet-the-cm/">धनबाद: कर्मियों की छंटनी मामले में विधायक ने अधीक्षक से की बात, सीएम से भी मिलेंगे
Leave a Comment