Search

Chandil : सड़क पर निकला जंगली हाथियों का झुंड

Chandil (Dilip Kumar) : रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर पिलीद जंगल के सामने गुरुवार की शाम हाथियों का झुंड आ धमका. अचानक जंगली हाथियों का झुंड आने पर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गयी. इससे आवागमन बाधित हो गया. पिलीद जंगल के पास सड़क पर निकले गजराज खूब गरज रहे थे. झुंड में 15 से 20 जंगली हाथी हैं. बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से पिलीद जंगल में जंगली हाथियों का झुंड देखा जा रहा है. झुंड कभी पिलीद से निकलकर तमाड़ रेंज के सोनाहातु क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है तो कभी वापस चांडिल रेंज के पिलीद जंगल पहुंच जाता है. पिलीद जंगल के पास हाथियों के आने-जाने का पारंपरिक रास्ता है. जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड तमाड़ रेंज की ओर से ही आया है. हाथियों का झुंड चांडिल रेंज क्षेत्र में अब तक किसी प्रकार का नुकसान नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rajnagar-doctor-dr-brihaspati-mandal-kidnapped-and-murdered-two-arrested-one-absconding/">Jamshedpur

: राजनगर के चिकित्सक डॉ. बृहस्पति मंडल की अगवा कर हत्या, दो गिरफ्तार, एक फरार

झुंड के आने से भयभीत है लोग

जंगली हाथियों का झुंड पिलीद जंगल तक पहुंच गया है. हाथियों का झुंड सड़क पर निकलकर किलकारियां भी किए. सड़क पर निकलने के बाद राहगीरों ने हाथियों का वीडियो बनाया और फोटो उठाए, लेकिन जंगली हाथियों के झुंड के क्षेत्र में प्रवेश करने पर लोग भयभीत है. लोगों को अंदेशा है कि अब किसानों के फसल सुरक्षित नहीं रह पाएगा. जंगली हाथियों का झुंउ अपनी भूख मिटाने के लिए किसानों के फसलों पर ही धावा बोलेगा. इस क्रम में जान व माल की क्षति होने की संभावना है. ऐसे में लोगों ने वन विभाग से लोगों की जान व माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है. वर्तमान में वनरक्षियों को आंदोलन चल रहा है. वनरक्षी हड़ताल पर है. ऐसे में जंगली हाथियों की निगरानी भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. वनकर्मियों का कहना है कि सड़क पर हाथी दिखाई देने पर घबराएं नहीं, अपना वाहन सुरक्षित दूरी बनाते हुए रोक दें. हाथियों के चहलकदमी करने के दौरान प्रर्याप्त दूरी बनाकर रखें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//