Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘रानी’ कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए नॉमिनेट

Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड के कोल्हान में मां मनसा फिल्म के बैनर तले निर्माण की गई सत्य घटना पर आधारित हिंदी शॉर्ट फिल्म "रानी - एन अनटोल्ड स्टोरी ऑफ एवरी रूरल गर्ल" का विश्व प्रसिद्ध "कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023" में नॉमिनेशन हुआ है. इसकी जानकारी देते हुए फिल्म निर्माता सुधीर गोराई ने बताया कि यह झारखंड में फिल्मांकन की गई प्रथम फिल्म है, जिसका कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नामांकन हुआ है. इसके पूर्व 2018 में झारखंड में आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला था. फिल्म के कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल किए जाने पर क्षेत्र में खुशी देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-oil-tanker-caught-fire-during-welding-created-chaos/">जमशेदपुर

: वेल्डिंग करने के दौरान तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा–तफरी

मानव तस्करी पर आधारित है फिल्म रानी

फिल्म की कहानी झारखंड के साथ अन्य राज्यों की भोली-भाली आदिवासी युवतियों पर आधारित है. गरीब युवतियां रुपये व रोजगार की उम्मीद में बड़े शहरों में जाती है. इनमें बड़ी संख्या युवतियां मानव तस्करी का शिकार हो जाती है. अनेक युवतियां दलालों के चंगुल में फंस कर बेच दी जाती हैं और उनके साथ अमानवीय कृत्य होता है. कुछ तो जान बचाकर भाग जाती है और अनेक पीड़ित युवतियां चाहकर भी इस दलदल से बाहर निकल नहीं पाती. फिल्म में मुंबई, कोलकाता, जमशेदपुर व चांडिल के कलाकारों ने अभिनय किया है. फिल्म निर्माण में सहयोगी शिक्षाविद डॉ जीपी रजवार व जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक समाजसेवी हरेलाल महतो है. फिल्म के निर्माता चांडिल के सुधीर गोराई व धरणीधर सिंह मुंडा (अब दिवंगत) हैं. मुख्य भूमिका चांडिल के महावीर गोराई (अब दिवंगत), मुंबई के ज्योतिका सिंह व जमशेदपुर के फुरकान चांद ने निभाई है. फिल्म के निर्देशक संजय गोराई, लेखक मुंबई के सिराज अहमद है. डीओपी मुंबई के विनोद विश्वकर्मा व दिलीप पवार है. फिल्म का संपादन राजेंद्र भट्ट ने किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही