Search

 
 
 

चांडिल : चौका में हाइवा ने मारी कार को टक्कर, बाल-बाल बचे दंपती

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ के समीप मंगलवार को टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक दंपत्ति बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार बड़ामटांड के समीप हाईवा ने उसी दिशा से जा रहे कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. कार में एक नवजात बच्चे समेत चार लोग सवार थे. कार सवार दंपती बारीडीह से भाड़े की कार से दिवड़ी मंदिर पूजा करने जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-governments-loose-attitude-regarding-sand-should-not-make-sand-ghats-the-arena-of-supremacy-battle/">सरायकेला

: बालू को लेकर सरकार का ढुलमूल रवैया कहीं बालू घाटों को नहीं बना दे वर्चस्व लड़ाई का अखाड़ा
मिली जानकारी के अनुसार कार व हाईवा दोनों एक ही दिशा टाटा से रांची की ओर जा रहे थे. इस दौरान हाईवा कार को टक्कर मारते हुए सौ मीटर तक ढकेलते हुए ले गया. गनीमत रही कि दुर्घटना में कार में सवार दंपत्ति बाल-बाल बचे. घटना की सूचना पर चौका थाना की गस्ती पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही