Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बिजली तार के संपर्क में आने से हाइवा वाहन में लगी आग

Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के मुखिया होटल स्थित एक गैरेज के सामने खड़ी एक हाइवा में रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई. देखते ही देखते हाइवा के टायर जलने लगे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ ही देर पहले हाइवा खड़ी कर उसका चालक नहाने के लिए गया ही था कि हाइवा में आग लग गई. आसपास के लोगों ने हाइवा को जलते देख कर चौका पुलिस के अलावा बिजली विभाग और उसके मालिक को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. हालंकि लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-apr-2023-jhar-news-updates/">सुबह

की न्यूज डायरी।।23 APR।।दमन कर रही हेमंत सरकार- दीपक।।बड़गाईं सीओ की रिपोर्ट पर खेल।।JSSC ने जारी किया इक्जाम कैलेंडर।।नशे के 4 धंधेबाज गिरफ्त में।।अगले 5 दिन लू से राहत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

शॉट सर्किट से लगी आग

[caption id="attachment_616738" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/23-chandil-2_823.jpg"

alt="" width="600" height="343" /> आग पर काबू पाने की कोशिश करते लोग.[/caption] बताया गया कि बिजली की तार से सटने के कारण हाइवा में आग लग गई थी. हाइवा का चालक वाहन खड़ी करने के बाद उसका डाला उठाकर नहाने चला गया था. इसी क्रम में हवा के झोंके से पास से गुजरे बिजली तार के संपर्क में हाइवा का डाला आ गया. तारों से निकली चिंगारी से हाइवा में आग लग गई. तुरंत ही बिजली विभाग से संपर्क कर वहां की बिजली काटी गई इसके बाद स्थानीय लोगों ने सामने से बहने वाले जुड़िया से बाल्टी में पानी लाकर आग को बुझाया और हाइवा को पूरी तरह से जलने से बचाया. इसके बाद दमकल मौके पर पहुंची. दमकल वाहन ने भी पानी की बौछार कर पूरी तरह से आग पर काबू पाया. संयोग रहा कि सुबह के वक्त गैरेज में दूसरा कोई वाहन नहीं था. अन्य दिन उक्त गैरेज में वाहनों की भीड़ रहती है. अन्य वाहन रहने पर उसे भी नुकसान हो सकता था. ईद का पर्व होने के कारण सभी गैरेज मिस्त्री घर गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही