Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, खूब उड़े रंग व गुलाल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाए गए और एक-दूसरे को विभिन्न प्रकार के रंगों से रंगकर उनके जीवन को रंगीन बनाने की कामना की गई. रंगोत्सव पर सड़कें सूनसान और बाजार वीरान थी. चारों ओर बस होली की मस्ती में डुबे रंग-बिरंगे लोगों की टोली ही नजर आ रही थी. सड़कों पर ना यात्री बसे चल रही थी ओर ना मालवाहक वाहन. रंगों के इस त्योहार में लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे से गले मिल रहे थे. ग्रामांचलों में होली पर विशेष उत्साह देखा गया. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-police-beat-up-the-youth-the-crowd-pelted-stones/">गढ़वा

: युवक को पुलिस ने पीटा, भीड़ ने कर दी पत्थरबाजी

होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया था उत्साह

[caption id="attachment_574434" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/chandil-rang-gulal-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> एक-दूसरे को रंग लगाते बच्चे.[/caption] होलीका दहन के साथ ही होली का उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा था. चांडिल में पारंपरिक रूप से विधि-विधान से होलिका दहन किया गया. होलिका दहन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे. इसके पूर्व रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना किया गया. इसके बाद लोगों में रंगोत्सव का खुमार चढ़ने लगा. होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह से ही लोग एक-दूसरे पर रंग लगाने के लिए टूट पड़े. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान, सभी होली के रंग से सराबोर थे. इस दौरान चांडिल अनुमंडल के चांडिल, चौका, ईचागढ़, नीमडीह व तिरूलडीह थाना में विशेष आयोजन किया गया था. जहां लोग पहुंचे और एक-दूसरे को रंग लगाकर और शुभकामनाएं देकर रंगोत्सव की खुशियां मनाई. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-shops-on-the-banks-of-burudih-dam-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम किनारे दो दुकान जलकर खाक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही