Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तामोलिया के आस्था वेली में होली मिलन समारोह आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के तामुलिया स्थित आस्था वैली में जन चेतना समिति ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. आस्था वेली सोसाइटी के जन चेतना समिति के संयोजक अजय कुमार ने कहा कि होली मिलन समारोह में सोसाइटी के सभी लोग शामिल हुए. गिले शिकवे भुल कर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-accident-in-satyug-rice-mill-death-of-laborer-from-uttar-pradesh/">घाटशिला

: सतयुग राइस मिल में दुर्घटना, उत्तर प्रदेश के मजदूर की मौत

कलाकारों ने होली गीत पर सोसाइटी के लोगों को खूब झुमाया

होली मिलन समारोह में बिहार से आए कलाकारों ने होली के गीतों पर सोसाइटी के लोगों को खूब झुमाया. कलाकार राजेश रसीला एवं पवन राय ने हिंदी एवं भोजपुरी में होली के गीत प्रस्तुत किए. संयोजक अजय कुमार ने कहा सोसाईटी के लोगों में आपसी भाईचारा कायम रहे, इसी उद्देश्य को लेकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है. होली मिलन समारोह के मौके पर मधुसूदन राव, सत्येंद्र पाल सिंह, नागेश्वर शर्मा, संतोष शर्मा, रासबिहारी मंडल, नेपाल महतो, सुजीत कुमार बनर्जी, सुबीर सरकार सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-second-weekend-of-golden-baby-league-2023-ends/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे विकेंड का समापन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही