Search

 
 
 

Chandil : गैर कानूनी रूप से शराब बेचने के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजपथ 33 पर स्थित घोड़ानेगी चौक के पास से पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एनएच 33 के किनारे घेड़ानेगी स्थित मुकुंद होटल में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब बेची जा रही है. उक्त सूचना के आधार पर छापामारी दल गठित कर घोड़ानेगी चौक स्थित मुकुंद होटल में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान होटल से मैकडॉवल्स 750 एमएल को दो बोतल, रॉयल चैलेंज 375 एमएल का तीन बोतल, गॉड फादर बियर 650 एमएल की 18 बोतल, किंगफिशर बियर 650 एमएल की नौ बोतल और एक प्लास्टिक के जार में 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. पुलिस दल ने इसके बाद होटल के संचालक मुकुंद लाल महतो को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhullu-first-give-account-of-15-years-then-ask-for-votes-for-brother-jaleshwar/">धनबाद

: ढुल्लू पहले 15 साल का हिसाब दें, फिर भाई के लिए वोट मांगें- जलेश्वर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही