Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : स्वच्छ व स्वस्थ्य चांडिल बनाने के लिए होटल राहुल पैलेस ने बढ़ाया कदम

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल बाजार स्थित होटल राहुल पैलेस बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने के लिए प्रतिदिन कूड़ा वाहन चलवाएगा. बाजार क्षेत्र में चारों ओर कूड़ा-कचड़ा रहने के कारण डेंगू समेत अन्य बीमारी तेजी से फैल रही है. दुर्गंध से लोग परेशान हैं. चांडिल बाजार में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है. इसके चलते लोग नालियों में ही अपने घर व दुकानों के कूड़ा-कचड़े डाल देते हैं. नालियों में कचड़ा जाने के कारण नालियों में गंदगी जमा हो जाती हैं. चांडिल बाजार की बजबजाती नाली व सड़क पर बहने वाली गंदा पानी से निजात दिलाने की दिशा में प्रशासन भी कोई ठोस उपाय करने में अबतक नाकाम साबित रही है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-vishwakarma-yojana-an-initiative-to-connect-artisans-with-the-main-stream-of-the-economy-babulal/">पीएम

विश्वकर्मा योजना शिल्पकारों को अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल : बाबूलाल

पूरे बाजार क्षेत्र में घुमेगा कूड़ा वाहन 

इस परिस्थिति में चांडिल बाजार स्थित होटल राहुल पैलेस सफाई अभियान चलाने की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है. सोमवार को होटल राहुल पैलेस के संचालक सुखराम हेम्ब्रम ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चांडिल बाजार स्वच्छ और स्वस्थ रहे. चांडिल बाजार की गंदगी के कारण लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारी हो रही हैं. दुर्गंध से लोग परेशान हैं. इसको देखते हुए होटल राहुल पैलेस सामाजिक दायित्व के तहत चांडिल बाजार में एक कूड़ा वाहन की व्यवस्था करेगी. 21 सितंबर से कूड़ेदान वाहन शुरू की जाएगी जो प्रतिदिन चांडिल बाजार में कूड़ा एकत्रित करेगी. कूड़ेदान वाहन प्रतिदिन सुबह सात बजे से तांती बांध से बस स्टैंड और डैम रोड़ पर भ्रमण करेगी. इस दौरान लोग अपने घरों के कूड़ा-कचड़ा को वाहन में डाल सकते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-economic-blockade-in-sails-kiriburu-meghahatuburu-mine-postponed-from-september-19/">किरीबुरु

: 19 सितम्बर से सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान में आर्थिक नाकेबंदी स्थगित

सुरक्षित स्थान पर किया जाएगा डंपिंग

सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि प्रतिदिन इकट्ठा होने वाले कूड़े कचड़े को आबादी से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर डंपिंग किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कूड़े को किसी ऐसे स्थान पर फेंका जाएगा, जिससे किसी को नुकसान नहीं होगी. उन्होंने चांडिल बाजार के लोगों से होटल राहुल पैलेस के "स्वच्छ और स्वस्थ चांडिल" के मुहिम में सहयोग करने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही