Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डोबो फुटबॉल मैदान में विशाल टुसू मेला आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तामुलिया पंचायत अंतर्गत डोबो फुटबॉल मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया. टुसू मेला में टुसू प्रतिमा और चौड़ल के साथ लोगों ने पारंपरिक नाच-गान किया. दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने मेला का भरपूर आनंद उठाया. चारों ओर उल्लास का माहौल था. डोबो के टुसू मेला लोबो मेला के नाम से जाना जाता है. दिवंगत लोबो महतो ने छत्तीस वर्ष पूर्व इस मेला की शुरूआत की थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-union-minister-munda-reached-the-late-bjp-leaders-house-consoled-the-family/">आदित्यपुर

: दिवंगत भाजपा नेता के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुंडा, परिजनों को बंधाया ढांढस

झुमर गीतों पर थिरके लोग

पिछले दो वर्ष कोरोना के कारण मेला का आयोजन नहीं हो पाया था, जिस कारण इस वर्ष मेला में लोग अधिक जोश-खरोस के साथ जुटे और मेला का भरपूर आनंद उठाया. टुसू मेला में कमेटी की ओर से झुमुर संगीत कार्यक्रम में लाल माटी लाल धुला पुरुलिया के सुप्रसिद्ध झुमुर टीम द्वारा एक से बढ़कर एक झुमुर गीतों की प्रस्तुति दी गई. कलाकारों ने झुमुर गीतों से कार्यक्रम में जुटे दर्शकों को खूब नचाया. मेला में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के अनुज रुद्रप्रताप महतो शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jusco-will-provide-electricity-to-the-high-mast-light-burning-with-dvcs-electricity/">जमशेदपुर

: डीवीसी की बिजली से जल रही हाईमास्ट लाईट को जुस्को प्रदान करेगी बिजली

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग 

इसके अलावा मेला में पहुंचे आजसू चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, जितेंद्र सिंह, साधिन महतो ने दिवंगत लोबो महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और मेला का उद्घाटन किया. आयोजन को सफल बनाने में गणेश महतो, राजीव महतो, वार्ड सदस्य भूषण महतो, आशुतोष महतो, भरत चंद्र महतो, जितेन महतो, गणेश महतो, गुरुचरण महतो, मुचीराम महतो, प्रध्युम महतो, मृत्युंजय महतो, मनोज महतो, देवाशीष आदि की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही