Search

 
 
 

चांडिल : नीमडीह में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़़ता ही जा रहा है. इससे संगठन को मजबूती मिल रही है. आजसू पार्टी ने राज्य के स्वाभिमान को बचाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी है, संघर्ष और बलिदान दिया है. उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहीं. वे शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत मातकमडीह मोड़ पर आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि स्वार्थ में डूबे हुए लोगों की राजनीति ईचागढ़ से समाप्त हो चुकी हैं. हर बार नए नए पैंतरेबाजी करके जनता को दिग्भ्रमित करने की राजनीति अब ईचागढ़ विधानसभा में नहीं चलने वाली हैं. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा की जनता अब जागरूक हो गई हैं, इसलिए जो लोग फिर से दिग्भ्रमित करने की राजनीति का ख्वाब देख रहे हैं, उन्हें उचित समय पर करारा जवाब देने का काम भी जनता करेगी. हरेलाल महतो ने कहा कि अपनी विफलता और नाकामी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए हेमंत सरकार ने अब आदिवासी और मूलवासी को आपस में लड़ाने का नया फॉर्मूला खोज निकाला है. क्षेत्र में हेमंत सरकार द्वारा पोषित गिरोह सक्रिय हैं जो हर समय आदिवासी और मूलवासी समाज को आपस में लड़ाने की राजनीति कर रहा हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-information-about-welfare-schemes-given-in-the-meeting-of-block-twenty-point-implementation-committee/">चक्रधरपुर

: प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

स्थानीय प्रत्याशी को ही समर्थन देने की घोषणा

इस अवसर पर मातकमडीह मोड़ पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वाले महिलाओं एवं पुरुषों ने कहा कि काफी समय से जमशेदपुर और आदित्यपुर के प्रत्याशियों को हमने वोट देकर विधायक बनाया है, लेकिन इस बार केवल स्थानीय प्रत्याशी को ही समर्थन देंगे. लोगों का कहना है कि स्थानीय व्यक्ति ही क्षेत्र का विकास कर सकता है. इस अवसर पर कमला आजीविका सखी मंडल, आदिवासी महिला समिति कामडूल, शक्ति आजीविका सखी मंडल, बीएमसी सालतल समेत अन्य कमेटी के सदस्यों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली. सदस्यता ग्रहण करने वालों का हरेलाल महतो ने अभिनंदन किया और हौसला अफजाई किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही