Search

 
 
 

चांडिल : मवेशी से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी घायल

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत दुबराजपुर में एनएच 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए. घायलों का इलाज चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर की ओर से एक बाइक पर सवार पति पत्नी रांची की ओर जा रहे थे. इसी बीच दुबराजपुर के निकट सड़क पर एक मवेशी के अचानक सामने आ जाने के कारण वे मवेशी से टकरा गये और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए. इसे भी पढ़ें : आवासीय">https://lagatar.in/providing-basic-facilities-in-residential-schools-a-priority-hazaribagh-dc/">आवासीय

स्कूलों में मूलभूत सुविधा देना प्राथमिकता : हजारीबाग DC

मवेशी के कारण घटी दुर्घटना

मवेशी से टकरा कर सड़क पर गिरने के कारण दोनों को काफी चोट पहुंची. घायलों की पहचान चैनपुर निवासी दिनेश ठाकुर व उनकी पत्नी के रूप में किया गया. इसकी जानकारी मिलते ही चौका थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए चांडिल स्वास्थ्य केंद्र भेजा फिलहाल घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही