Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : वाहन का इंतजार कर रही वृद्धा को हाइड्रा ने मारी टक्कर, घायल

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर के सामने एक हाइड्रा ने वृद्धा को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में वृद्धा का बायां पैर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल वृद्धा को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस वृद्धा को धक्का मारने वाले हाइड्रा को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-for-not-taking-electricity-bill-fine-on-poor-consumers-and-taking-bill-in-installments/">आदित्यपुर

: गरीब उपभोक्ताओं पर बिजली बिल जुर्माना नहीं लेने व किस्तों में बिल लेने की मांग

रघुनाथपुर की रहने वाली है घायल महिला

घायल महिला नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की रहने वाली विनोती योगी है. वह एक अन्य महिला व एक बच्ची के साथ बुंडू जाने के लिए निकली थी. इसी क्रम में चांडिल गोलचक्कर में वाहन का इंतजार कर रही थी. सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही महिला को हाइड्रा ने बैक करने के दौरान धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में महिला का बायां पैर हाइड्रा की चपेट में आ गया, जिससे पैर जख्मी हो गया. काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद एंबुलेंस के सहारे उसे अस्पताल पहुंचाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही