Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क दुर्घटना में ईचागढ़ प्रखंड प्रमुख के पिता की मौत

Chandil (Dilip Kumar) : रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के पास रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में ईचागढ़ प्रखंड के प्रमुख गुरुपद मार्डी के पिता फूलचांद माझी की मृत्यु हो गई. जानकारी के अनुसार टीकर के टोला दुबराजपुर निवासी 58 वर्षीय फूलचांद माझी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के कुईडीह से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. अपने बाइक से अकेले घर वापस लौट रहे थे इस दौरान दुबराजपुर के सामने ही बालू लदा तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उनके बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में उनके ऊपर हाइवा का चक्का चढ़ गया इससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवा का पीछा भी किया लेकिन हाइवा चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा. वे राजमिस्त्री का काम करते थे. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/eds-interrogation-chhavi-ranjan-refuses-to-recognize-amit-agarwal-and-prem-prakash/">

 ईडी की पूछताछ : छवि रंजन ने अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश को पहचानने से किया इनकार

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रांगामाटी-सिल्ली सड़क को जाम कर दिया. देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान उन्होंने लोगों से सड़क जाम हटा लेने की अपील की. मौके पर लोगों ने बालू का अवैध परिवहन को लेकर का जमकर हंगामा किया. इस दौरान तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि उक्त सड़क पर आए दिन दुर्घटना घट रही है. इसे रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है. ग्रामीणों ने देर रात करीब एक बजे सड़क जाम हटा लिया. इसे भी पढ़ें :पटना:">https://lagatar.in/patna-supreme-court-will-hear-the-petition-of-youtuber-manish-kashyap-today/">पटना:

यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

[caption id="attachment_630483" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/08-chandil-accident-3-300x203.jpg"

alt="" width="300" height="203" /> थाना परिसर में बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, प्रमुख व अन्य.[/caption] दुर्घटना के बाद ईचागढ़ थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अज्ञात हाइवा का पता लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद दूसरा कोई हाइवा सड़क से नहीं गुजरा है. वहीं सोमवार की सुबह ईचगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो, अंचल अधिकारी भोलाशंकर महतो समेत कई लोग थाना पहुंचे और घटना पर दु:ख जताया. पदाधिकारियों ने प्रखंड प्रमुख गुरुपद मार्डी व अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया और सांत्वना दी. ईचागढ़ थाना की पुलिस सोमवार की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला स्थित सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद गांव में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sajids-dead-body-found-drowned-in-subarnarekha-river-400-meters-away-from-the-spot/">जमशेदपुर

: घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर मिला स्वर्णरेखा नदी में डूबे साजिद का शव
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही