Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूमि क्षत्रिय महासभा ईचागढ़ इकाई और स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को ईचागढ़, पातकुम व बाकलतोड़िया गांव को जोड़ने वाले पुल का नामकरण किया. पुल का नाम राजा प्रभात कुमार आदित्यदेव के नाम पर किया गया. युवराज प्रशांत कुमार आदित्यदेव के पुत्र उदय आदित्यदेव और मुखिया रखोहरी सिंह मुंडा ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर पुल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर ईचागढ़ राजघराने के दिवंगत कुणाल सहदेव की जयंती पर बाकलतोड़िया स्थित झारखंड चौक का नाम बदलकर कुणाल चौक रखा गया. चौक पर कुणाल सहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मौके पर उपस्थित क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jmm-block-committee-warns-those-who-comment-on-mla/">घाटशिला
: विधायक पर टिपण्णी करने वालो को झामुमो प्रखंड कमेटी ने दी चेतावनी
: विधायक निरल पूर्ति ने किया विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास
: विधायक पर टिपण्णी करने वालो को झामुमो प्रखंड कमेटी ने दी चेतावनी
शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित
दिवंगत कुणाल सहदेव की जयंती के अवसर पर ईचागढ़ पुराना हाईस्कूल परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. कुणाल सहदेव की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने और शिविर में रक्तदान करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. मौके पर युवराज प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने कहा कि कुणाल सहदेव को ईचागढ़ की जनता कभी भूल नहीं पाएगी. उनकी स्मृति में प्रतिमा अनावरण और रक्तदान शिविर में उमड़े लोग यह जता रहे हैं कि कुणाल अपने क्षेत्र में कितने लोकप्रिय थे. मौके पर उन्होंने कहा कि ईचागढ़ के राजा साहब हम सभी के दिलों में हैं. पुल का नामकरण कर लोगों ने उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जताई है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-mla-niral-purti-laid-the-foundation-stone-for-various-schemes/">मझगांव: विधायक निरल पूर्ति ने किया विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास