Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क दुर्घटना में पिता को खोनेवाले ईचागढ़ प्रमुख ने रात में बालू परिवहन पर उठाया सवाल

Chandil (Dilip Kumar) : रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर दुबराजपुर के पास दुर्घटना के शिकार हुए मृतक फूलचांद माझी के पुत्र सह ईचागढ़ के प्रमुख गुरुपद मार्डी ने रात के वक्त बालू लदे हाइवा के अधिक परिचालन पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि दिन के अपेक्षा रात के वक्त बालू लदे हाइवा का परिचालन बढ़ जाता है. गुरुपद मार्डी ने कहा कि बालू लदे तेज रफ्तार हाइवा के कारण रात में राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है. आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है. राहगीरों की जान जा रही हैं. वहीं पुलिस-प्रशासन इसको लेकर हाथ पर हाथ धरे बैठी है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत सड़क दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट वाले चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर व बैरियर लगाया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-25-elephants-again-entered-lugahara-asti-in-bengal/">बहरागोड़ा

: लुगाहारा में बंगाल के अस्ती से फिर आ घुसे 25 हाथी

शाम को कहां मिलता है चालान

ईचागढ़ के प्रमुख ने जानना चाहा कि शाम छह बजे के बाद कहां से बालू का चालान दिया जाता है. जेएसएमडीसी के कौन से बालू घाट में रात के अंधेरे में चालान के साथ बालू दिया जा रहा है. बालू लदे हाइवा का परिचालन दिन की अपेक्षा रात के दौरान अधिक क्यों होता है. अगर चालान के साथ बालू का परिवहन किया जाता है तो दिन में क्यों नहीं चलते है बालू लदे हाइवा. इस संबंध में थाना प्रभारी से बात करने पर सभी ने गोलमटोल जबाव दिया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद बालू लदे एक हाइवा को बगैर चालान की जांच किए जाने दिया गया. प्रमुख ने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन बालू का अवैध कारोबार रोकने के प्रति गंभीर हैं तो दिखावे की जांच छोड़कर जगह-जगह बेरिकेटिंग लगाकर इसकी जांच करें. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता को खोया हैं, ईचागढ़ क्षेत्र का और कोई बेटा अपने पिता को नहीं खोये पुलिस-प्रशासन यह सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/chaibasa-selection-process-of-players-for-eklavya-athletics-training-center-begins/">धनबाद:

फासीवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेगी मासस व भाकपा माले : जनार्दन प्रसाद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही