Search

 
 
 

Chandil : पैंतरेबाजी की राजनीति के कारण ईचागढ़ का नहीं हुआ विकास - हरेलाल महतो

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी की ओर से शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड में जनजागरण पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा प्रखंड कार्यालय के समीप से हाटतोला पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई. वहां चलंत एलईडी वैन के माध्यम से हेमंत सरकार की घोषणाओं और वादों के वीडियो दिखाए गए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता शामिल हुए. नुक्कड़ सभा में केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता को धोखा देने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-two-mafias-arrested-for-smuggling-wood-from-saranda-forest/">Kiriburu

: सारंडा जंगल से लकड़ी तस्करी करते दो माफिया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में झारखंडी भावना का आभास हुआ था, लेकिन चंपाई सोरेन से जबरन इस्तीफा ले लिया गया. उनके इस्तीफे के बाद फिर से झारखंड विरोधी ताकतों ने राज्य सरकार पर कब्जा जमा लिया है. 35 वर्ष से पैंतरेबाजी की राजनीति चली आ रही है. इसके कारण क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है. अब पैंतरेबाजी की राजनीति को खत्म करने का समय आ गया है. मौके पर केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, प्रखंड अरुण महतो ने भी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही