Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ पुलिस ने 15 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल में साल दर साल बढ़ती अफीम की गैर कानूनी खेती के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. नशे की गैर कानूनी खेती के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में सोमवार को पुलिस ने नशे की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान करीब 15 एकड़ में की गई अफीम की फसल को नष्ट किया गया. चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ईचागढ थाना क्षेत्र के सोड़ो पंचायत के बीरडीह, सीतु पंचायत के रहड़ाडीह और टीकर पंचायत के पाटपुर के जंगल-झाड़ी क्षेत्र में किए गए अफीम की खेती नष्ट की. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-officers-got-training-to-save-lives-in-fire/">धनबाद:

 अग्निकांड में लोगों की जान बचाने का पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

अब तक 40 एकड़ में नष्ट की जा चुकी है फसल

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अबतक पुलिस ने 40 एकड़ में अफीम की अवैध रूप से की गई फसल को नष्ट किया है. दिन पर दिन एक के बाद एक मामला सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में अफीम की खेती की गई है. इसके पहले पुलिस ने 28 जनवरी को तीन एकड़ में, चार फरवरी को 12 एकड़ में और नौ फरवरी को 10 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की है. पुलिस ने अभियान चलाते हुए अब तक 40 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-mohd-farewell-given-to-kalim-people-praised-his-simplicity/">पलामू

: मो. कलीम को दी गई विदाई, सादगी की लोगों ने की प्रशंसा

दोषियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इन क्षेत्रों में गैर कानूनी रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन करने के बाद पुलिस ने अफीम की खेती के विरृद्ध अभियान चलाया. सोमवार को चलाए गए अभियान में चांडिल अंचल के पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, ईचागढ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे. उन्होंने बताया कि अफीम की खेती करने वाले और इसको संरक्षण देने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. सभी दोषियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही