Search

 
 
 

चांडिल : सिंहभूम क्षत्रिय महासभा की ईचागढ़ इकाई गठित, ईचागढ़ के राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव बने संरक्षक

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ राजबाड़ी परिसर में रविवार को सिंहभूम क्षत्रिय महासभा की बैठक ईचागढ़ के राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के मजबुतीकरण व सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान कोल्हान प्रमंडल में महासभा को मजबुत बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों में कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि पूरे प्रमंडल में कुल नौ कमेटी गठित की जाएगी. ईचागढ़ को मिलाकर अबतक सात कमेटी का गठन किया जा चुका है. दो कमेटी का गठन करना बाकी है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/saraikela-parent-teacher-meeting-held-at-xaviers-school/">सरायकेला

: जेवियर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

ईचागढ़ इकाई गठित

मौके पर महासभा की ईचागढ़ इकाई का गठन किया गया. नव गठित कमेटी में ईचागढ़ के राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव को संरक्षक, युवराज उदय प्रताप आदित्यदेव को अध्यक्ष, लाल रंजीत शाहदेव व राजेश सिंह को उपाध्यक्ष, गोपाल चंद्र शाहदेव को संगठन सचिव, पंकज कुमार आदित्यदेव व राकेश कुमार आदित्यदेव को कोषाध्यक्ष, चंद्र प्रताप शाहदेव को वैधानिक सलाहकार चुना गया. इसके साथ ही चित्तरंजन सिंह, चंद्र मोहन देव, पूर्ण चंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, आशीष सिंह, मनोज सिंह, नवीन राय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-fury-of-wild-elephants-did-not-stop-broke-the-door-of-the-house-and-targeted-food-grains/">चांडिल

: थम नहीं रहा जंगली हाथियों का उत्पात, घर के दरवाजे को तोड़ खाद्यान्न को बनाया निशाना

मौके पर ये रहे उपस्थित

बैठक में सरायकेला के राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव, खरसवां राजा गोपाल सिंहदेव, उदय सिंहदेव, उमेश सिंहदेव, मनोज सिंहदेव, राहुल आदित्य, विनय कुमार सिंहदेव, अमित सिंहदेव, अजित सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही