Chandil (Dilip Kumar) : बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन ने बिहार स्पंज आयरन कंपनी (वनराज स्टील) प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता में लिए गए निर्णय का लाभ 19 मई तक नहीं उपलब्ध कराने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है. इस संबंध में संगठन ने शुक्रवार को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपा है. पत्र में कहा गया है कि कंपनी प्रबंधन मजदूर व कामगारों को अगर 19 मई तक वार्ता में लिए गए निर्णय पर अमल नहीं करती है तो संगठन के बैनर तले मजदूर व कामगार 25 मई से आदिवासी कला एवं संस्कृति भवन हुमिद के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-formation-of-jmm-galudih-regional-committee-mantu-became-president/">घाटशिला
: झामुमो गालूडीह क्षेत्रीय कमेटी का गठन, मंटु बने अध्यक्ष
मजदूरों का हो रहा शोषण
संगठन ने एसडीएम को लिखे पत्र में कहा कि कंपनी में कार्यरत पहले के मजदूर व कामगारों के साथ शोषण किया जा रहा है. बड़ी संख्या में मजदूरों को अबतक अपने कार्य में योगदान नहीं दिलाया गया है. वहीं मजदूरों का बकाया वेतन व बोनस आदि का भुगतान भी नहीं किया गया है. इस मामले में कई बार कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. मामले पर त्रिपक्षीय वार्ता भी हुई थी, लेकिन इसका अनुपालन अबतक कंपनी प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया है. संगठन ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, श्रमायुक्त, मुख्य कारखाना निरीक्षक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, श्रम अधीक्षक, उप श्रमायुक्त, अंचल अधिकारी और बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी प्रबंधन को भी भेजा है.
इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-solar-water-tower-at-kashmar-anganwadi-center-deteriorated-drinking-water-crisis-deepened/">डुमरिया
: काश्मार आंगनबाड़ी केंद्र स्थित सोलर जल मीनार खराब, गहराया पेयजल संकट
ये हैं मजदूरों की मांगें
कंपनी के कंडिका 16 (क) के अनुसार मजदूरी का भुगतान करने, अगस्त 2023 के नौ दिनों का मजदूरी का भुगतान, 2023 के बोनस व एलटीसी का भुगतान, पूर्व में कार्यरत स्थायी मजदूरों को फिर से योगदान कराने, 27 दिसंबर 2021 को जिले के श्रम अधीक्षक की उपस्थिति में हुई त्रिपक्षीय वार्ता का अनुपालन करने और कंपनी के प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग शामिल है. पत्र सौंपने वालों में संगठन के महासचिव हाराधन बेसरा, संजय बेसरा, सुबन मांझी व बुद्धेश्वर बेसरा शामिल थे.
[wpse_comments_template]

Leave a Comment