Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था की स्थिति दयनीय है. क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, लोग वोल्टेज की समस्या से त्रस्त है. अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है. अनुमंडल क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर आजसू पार्टी एक्शन मोड में आ गई है. बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या में सुधार लाने के लिए गुरुवार को आजसू पार्टी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपना विरोध जताया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-mla-niral-purti-laid-the-foundation-stone-of-four-pcc-roads/">मझगांव
: विधायक निरल पूर्ति ने किया चार पीसीसी सड़क का शिलान्यास
: 19 से मिल सकती है गर्मी से राहत, दोपहर बाद हो सकती है आंशिक वर्षा व चल सकती है सतही हवा
: विधायक निरल पूर्ति ने किया चार पीसीसी सड़क का शिलान्यास
बिजली समस्या से अवगत नहीं है विधायक
चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने कहा कि बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण व्यवसायियों, दुकानदारों, किसानों को काफी नुकसान हो रहा हैं, सभी वर्ग त्रस्त हैं. सरकार और बिजली विभाग आम जनता को बिजली मुहैया कराने में विफल साबित हो रही है. ईचागढ़ विधायक की ओर से बिजली व्यवस्था सुधार के लिए किसी भी तरह का प्रयास नहीं होना दुर्भाग्य की बात है. यदि बिजली विभाग और विधायक अपने क्षेत्र के जनता को समुचित बिजली मुहैया कराने में असमर्थ है तो राज्य सरकार को बिजली विभाग के कार्यालय को बंद कर देना चाहिए और विधायक सविता महतो को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि विधायक महोदया ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की निवासी नहीं है. इसलिए उन्हें यहां की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं रहता है. बिजली के अधिकारी भी क्षेत्र के बाहर ही रहते हैं, इसलिए उन्हें भी बिजली की समस्या खास फर्क नहीं पढ़ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relief-from-heat-can-be-found-from-19-there-may-be-partial-rain-after-noon-and-wind-may-blow/">जमशेदपुर: 19 से मिल सकती है गर्मी से राहत, दोपहर बाद हो सकती है आंशिक वर्षा व चल सकती है सतही हवा
Leave a Comment