Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन - अजय

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड स्थित रुगड़ी सब स्टेशन से बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता खासे परेशान हैं. बिजली की आंख मिचौली और कम वोल्टेज की समस्या रहने के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. भीषण गर्मी से त्रस्त बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली की आंख-मिचौली से तंग आकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इस संबंध में गुरुवार को समाजसेवी अजय कुमार साव ने कहा कि रुगड़ी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं द्वारा नियमित रूप से बिजली बिल भरे जाने के बावजूद अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान हैं. जिस प्रकार से भीषण गर्मी पड़ रही है, बिजली नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-culprits-of-the-lecturer-appointment-scam-should-be-punished-severely-prof-tudu/">चाईबासा

: व्याख्याता नियुक्ति घोटाले के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए : प्रो टुडु

बिजली की आंख मिचौली का असर बीमार व्यक्तियों पर अधिक

बिजली की आंख मिचौली का सीधा दुष्प्रभाव बीमार व्यक्तियों पर देखा जा सकता है. जिस तत्परता से बिजली बिल वसूली का कार्य किया जाता है उसी तत्परता से बिजली की निर्बाध आपूर्ति पर भी बिजली विभाग को तत्पर रहना चाहिए. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग को अपने उपभोक्ताओं की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा. आवश्यकता पड़ी तो सिल्ली-रांगामाटी स्टेट हाइवे को भी अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही