Search

Chandil : सरकार में आए तो पहले किसानों की जमीन करेंगे सुरक्षित - जयराम

  • स्थानीय, नियोजन व उद्योग नीति के बगैर विकास संभव नहीं
  • सीएनटी व एसपीटी एक्ट को कड़ाई से किया जाएगा लागू
Chandil (Dilip Kumar) : बिना स्थानीय नीति के झारखंड सुरक्षित नहीं रह सकता है. स्थानीय नीति के आधार पर एक कुशल नियोजन नीति, और उद्योग नीति के साथ कृषि नीति बनाना चाहिए. झारखंड धीरे-धीरे औद्योगिक क्षेत्र में तब्दील हो रहा है, इसलिए यहां बेहतर उद्योग नीति बनाने की जरूरत है. इसके साथ ही विस्थापन नीति और पुनर्वास आयोग का गठन किया जाए. रोजगार के अभाव में पलायन करने वाले युवा और झारखंड को विकसित करने को लेकर विकल्प तैयार कर युवाओं को रोजगार से कैसे जोड़ा जाए, इस पर विचार करने की जरूरत है. उक्त बातें झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने कहीं. वे शुक्रवार को चांडिल प्रखंड के बड़ामटांड फुटबॉल मैदान में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-jma-stores-handed-over-10-vehicles-to-lords-infra-construction/">Adityapur

: जेएमए स्टोर्स ने लॉर्ड्स इंफ्रा कंस्ट्रक्शन को सौंपे 10 वाहन

जमीन ही हमारी अस्मिता है

[caption id="attachment_931137" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chandil-Jairam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महासभा में उपस्थित भीड़.[/caption] उन्होंने कहा कि वे सरकार में आए तो पहले किसानों की जमीन सुरक्षित करेंगे. अपनी कथनी और करनी में अंतर होने के कारण ही राज्य की हेमंत सोरेन सरकार स्वयं को कटघरे में खड़ा कर रही है. चुनाव के समय उन्होंने वादा किया था कि स्थानीय नीति बनाएंगे, जीएम लैंड पर रसीद काटने की बात कही थी. 25 करोड़ तक का ठेका स्थानीय लोगों को देने की बात कही थी. विस्थापन आयोग बनाने का वादा किया था. उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया. जयराम महतो ने कहा कि विस्थापितों की समस्या सरकार के एक कलम से होगी. लेकिन सरकार तो पूंजीपतियों का रखवाला और पालनहार बनकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों की जमीन सुरक्षित किया जाएगा. जमीन ही हमारी अस्मिता है, जिसपर दूसरे राज्यों के लोगों को कब्जा होता जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-will-start-mega-thalassemia-awareness-program-on-10th/">Jamshedpur

: 10 को मेगा थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम का शुरुआत करेंगे डीसी

हर एक घर में निर्मल दा की जरूरत

बड़ामटांड फुटबॉल मैदान में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय बदलाव संकल्प महासभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की जमीन, रोजगार, युवाओं के भविष्य समेत हर मामले में दूसरे राज्यों के लोगों का अवैध कब्जा होता जा रहा है. लोगों को सबसे पहले अपनी अस्मिता की रक्षा करनी चाहिए और वो अस्मिता जमीन के रूप में है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट रहने के बावजूद राज्य की जमीन लूटी जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है. राज्य में बांग्लादेशियों का कब्जा भी बदस्तूर जारी है. उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के नाम पर किसानों की जमीन ली जा रही है और बदले में दूसरे राज्य के लोगों को नौकरी देकर जमीनदाता किसानों से मजदूरी कराई जा रही है. ऐसे विकट समय में अब हर घर में शहीद निर्मल महतो की जरूरत है. टाटा कंपनी ने जितनी जमीन ली उसके आधे में भी कंपनी नहीं बनाई. बाकी जमीन में दूसरे राज्यों के लोगों को बसाने का काम कर रही है. ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य झारखंडियों के विकास के लिए बना था. किसी एक परिवार के विकास के लिए नहीं. केंद्र की तरह राज्य की सरकार भी पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है, जो राज्य हित में नहीं है. विधानसभा स्तरीय बदलाव संकल्प महासभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-tribals-are-worshipers-and-protectors-of-nature-mla/">Dumaria

: आदिवासी प्रकृति के पूजक और रक्षक हैं – विधायक

तबीयत बिगड़ने के बाद रांची गए जयराम

महासभा के दौरान जयराम महतो की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्होंने दो दांत उखड़वाए हैं और खांसने पर उनकी पसलियों में दर्द हो रहा था. तबीयत बिगड़ने के कारण कोल्हान के दो कार्यक्रम को स्थगित करते हुए वे इलाज के लिए रांची रवाना हो गए. उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत पहले से ही खराब चल रही था. चूंकि गुरुवार को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस था, इसलिए वे श्रद्धा सुमन अर्पित करने जमशेदपुर पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//