Search

 
 
 

चांडिल : कपाली से भारी मात्रा में अवैध देसी व विदेशी शराब बरामद

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद किया है. संयुक्त छापेमारी में कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के रहने वाले राजेंद्र बेरा के घर से अवैध विदेशी शराब की 30 कार्टून जब्त किया गया. वहीं कपाली के कमारगोड़ा निवासी बोवड़ा माझी के मकान से करीब 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. इस मामले में राजेंद्र बेरा और बोवड़ा माझी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता और आबकारी विभाग के निर्भय कुमार सिन्हा एवं शस्त्र बल के जवान शामिल थे. ओपी प्रभारी ने बताया कि अवैध खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-post-graduate-hindi-department-of-kolhan-university-celebrated-holi/">जमशेदपुर

: 6 मार्च को कैट करेगा ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला दहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही