जिला खनन विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान Dilip Kumar Chandil (Saraikela-Kharsawan) : चौका थाना क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार पांव पसारने लगा है. यहां धड़ल्ले से बालू का अवैध भंडारण किया जा रहा है. अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ सरायकेला-खरसावां डीसी रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने गुरुवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान खनन विभाग की टीम ने टुईडुंगरी में झाड़ियों के बीच अवैध रूप से भंडारण किये गये 15000 सीएफटी बालू जब्त किया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योतिशंकर सतपथि ने इसकी जानकारी दी. ज्योतिशंकर सतपथि ने कहा कि टाटा-रांची एनएच 33 से कुछ दूरी पर अवैध रूप से डंप कर रखे गये बालू मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. जिसने बालू डंप कराया है और जिसकी जमीन पर बालू डंप किया गया है, दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी.
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र में हो रहा बालू का अवैध भंडारण, टुईडुंगरी से 15000 CFT बालू जब्त
Last Updated: Dec 06, 2024 12:00 AM (IST)