Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चावलीबासा में चेक पोस्ट लगा बालू के अवैध परिवहन की होगी जांच

Chandil (Dilip Kumar)सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त ने चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा में चेक पोस्ट लगाकर अवैध बालू व पत्थर परिवहन के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने के निदेश दिया है. इसके साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध नियमित औचक निरीक्षण अभियान चलाने के लिए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को चार पुलिस बल प्रदान करने के निदेश दिया है. सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फाॅर्स से संबंधित बैठक में उन्होंने कहा कि अवैध बालू एवं पत्थर उठाव संबंधित प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संलिप्त व्यक्तियों पर नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का समीक्षा की. मौके पर उन्होंने दलमा में पत्थर उठाव से संबंधित प्राप्त शिकायत पर की गई करवाई के बारे में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : ग्रिजली">https://lagatar.in/election-of-student-council-in-grizzly-college-of-education-umesh-kumar-dangi-became-president/">ग्रिजली

कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छात्र परिषद का चुनाव, उमेश कुमार दांगी बने अध्यक्ष

नौ बालू घाटों का होगा ऑक्शन 

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि जिले में नौ बालू घाटों का ऑक्शन प्रक्रिया में है. निविदा समिति की बैठक के बाद इस पर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में अवैध बालू उठाव एवं परिचलन के खिलाफ कुल 52 प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इनमे 56 ट्रेक्टर, 39 हाइवा, एक डंफर, सात 407 वाहन और 17 भंडारण स्थल समेत तीन ईट भट्ठा पर पर करवाई की गई है. उन्होंने बताया की इस वित्तीय वर्ष में 20.39 लाख जुर्माना के रूप में वसूली की गईं है. बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही