Search

चांडिल : गैर कानूनी रूप से लकड़ी का बोटा ले जाते दो वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ पुलिस ने गैर कानूनी रूप से लकड़ी का बोटा ले जाते दो वाहनों को जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को गुप्त सूचना के आधार पर नागासेरेंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 से जब्त किया है. पुलिस को देखकर एक 407 वाहन का चालक भागने में सफल रहा, जबकि एक 407 वाहन का चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुवार को गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में 50 से अधिक बोटा लदा है. लकड़ी का बाजार मूल्य क्या है, वन विभाग से जांच कराने के बाद इसकी जानकारी मिल पाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-stood-up-against-the-removal-of-shopkeepers-from-burmamines-nml-chowk/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस एनएमएल चौक से दुकानदारों को हटाए जाने के विरोध में खड़े हुए विधायक सरयू राय

पहले भी किया जा चुका है जब्त

इसके पहले भी ईचागढ़ पुलिस अवैध रूप से लकड़ी ले जाते दो वाहनों को जब्त किया था. दस दिन पहले ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर के पास से पुलिस ने लकड़ी का बोटा ले जाते एक 407 वाहन को पकड़ा था. उसके दस दिन पहले पुलिस ने मिलन चौक से लकड़ी का बोटा ले जाते एक ट्रैक्टर को जब्त किया था. पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में दहशत व्याप्त है. वहीं लोगों का कहना है कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र अवैध कारोबार का हब बन गया है. पुलिस की सक्रियता से अब आए दिन अवैध रूप से लकड़ी ले जाते वाहन जब्त किए जा रहे हैं. दूसरी ओर लोगों ने पुलिस की सक्रियता देखकर प्रसन्नता जताते हुए इंतजार कर रहे हैं कि पुलिस की नजर एनएच किनारे चल रहे गैरकानूनी कारोबार की ओर कब पड़ेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp