Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के ग्राम कार्ड जेबरा क्रॉसिंग के पास सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की शाम सड़क पार कर रहे एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. शाम करीब सात बजे घटित दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान चौका थाना क्षेत्र के वनगोड़ा छतरडीह निवासी अनिल कुम्हार व दुखु कुम्हार के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे कर इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार वनगोड़ा से शादी समारोह में शामिल होने के लिए ईचागढ़ प्रखंड के पहाड़मुड़ी जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajkumar-of-prateek-sangharsh-foundation-performed-human-religion-by-donating-sdp/">जमशेदपुर

: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के राजकुमार ने एसडीपी डोनेट कर निभाया मानव धर्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही