Search

 
 
 

चांडिल : मुहर्रम जुलूस में करतबबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

 
Chandil (Dilip Kumar) : मुहर्रम के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जुलूस निकाला गया. इस दौरान करतबबाजों ने लाठी, भाला, तलवार आदि से हैरतअंगेज कारनामे दिखाए. चांडिल में आलीशान मुहर्रम कमेटी की ओर से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. चांडिल स्थित ईमामबाड़ा से निकलकर जुलूस चांडिल बस स्टैंड के बाद एनएच 32 के रास्ते बाजार का भ्रमण किया. जुलूस होटल राहुल पैलेस तक और डैम रोड का भ्रमण कर वापस ईमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान करतबबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जुलूस के दौरान एनएच 32 के किनारे लोगों के लिए शर्बत का स्टॉल भी लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mla-inaugurated-the-skill-development-center/">मुसाबनी

: कौशल विकास केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

फातिया के बाद हुआ लंगरखानी

मुहर्रम के अवसर पर लोगों की अटूट आस्था का भरपूर समागम देखने को मिला. सुबह ईमामबाड़ा में फातिया के बाद लंगरखानी हुआ. इसके बाद अखाड़ा जुलूस प्रारंभ हुआ. मुहर्रम में पैगंबर मोहम्मद साकिब की शहादत पर कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद किया जाता है. कर्बला के शहीदों ने इस्लाम धर्म को नया जीवन प्रदान किया था. आलीशान मुहर्रम कमेटी चांडिल की ओर से निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे. एनएच 32 पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था. जुलूस के साथ भी चांडिल थाना की पुलिस के अलावा चौका थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौजूद थे. यहां दंडाधिकारी के रूप में चांडिल के अंचल अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था, जो जुलूस के साथ चल रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही