Search

 
 
 

चांडिल : ओलचिकी व संताली भाषा अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के गांगूडीह पुनर्वास स्थल में ओलचिकी व संथाली भाषा पठन-पाठन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर व गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू अकादमी द्वारा संचालित ओलचिकी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया. ओलचिकी अध्ययन केंद्र के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मामा गुरूचरण किस्कू व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुधीर किस्कू शामिल हुए. दोनों अतिथियों ने सबसे पहले पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर श्रद्धांजलि देकर अध्ययन केंद्र का उदघाटन किया. इसके बाद मुख्य अतिथि ने नामांकन प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें : दिवंगत">https://lagatar.in/raghuvar-das-met-the-family-of-late-rajendra-sahu-attacked-hemant-sarkar/">दिवंगत

राजेंद्र साहू के परिजनों से मिले रघुवर दास, हेमंत सरकार पर बोला हमला

बच्चों को मिलेगा लाभ

मौके पर गुरुचरण किस्कू ने कहा कि इस अध्ययन केंद्र के शुरू होने से स्थानी बच्चों को अब घर के सामने ही उनकी मातृभाषा में उन्हें शिक्षा मिल पाएगा. संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि से पढ़ाई चालू होने से संथाल बच्चे अपनी मातृभाषा की लिपि जानने के साथ-साथ संस्कृति को भी सिखेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अध्ययन केंद्र आसपास के इलाकों में भी खोला जाना चाहिए. इस अवसर पर मांझी बाबा बितन हांसदा, श्यामल मार्डी, विभूति मुर्मू, ग्राम प्रधान बनु सिंह सरदार, नेपाल बसेरा, महेश्वर मुर्मू, अनिमा टुडू, बहादुर कुंभकार समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही