Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल में नवनिर्मित अनुमंडल कोर्ट भवन का उद्घाटन 23 जुलाई को किया जाना है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के द्वारा अनुमंडल कोर्ट भवन का उद्घाटन ऑनलाइन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, जिले के उपायुक्त आरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश आदि चांडिल पहुंचे. इस दौरान उद्घााटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही पदाधिकारियों ने अनुमंडल कोर्ट भवन का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के क्रम में कोर्ट भवन की सुरक्षा व व्याप्त सुविधाओं का जायजा लिया गया. इस दौरान नाजारत, मालखाना व गवाह रूम का निरिक्षण किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-displaced-protested-against-the-land-siege-in-chilgu/">चांडिल
: चिलगु में जमीन घेराबंदी का विस्थापितों ने किया विरोध
डिमना में किन्नर लक्खी की हत्या में कोर्ट ने प्रेमी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा
: चिलगु में जमीन घेराबंदी का विस्थापितों ने किया विरोध
23 को रांची आएंगे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया
इस संबंध में जिले के उपायुक्त आरवा राजकमल ने बताया कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया 23 जुलाई को रांची आने वाले हैं. रांची से ही उनके द्वारा चांडिल अनुमंडल न्यायालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाना है. उन्होंने बताया कि संभवत उच्च न्यायालय रांची के न्यायाधीश व जोनल जज कार्यक्रम में शामिल होने चांडिल पहुंचेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्थल निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से ही अनुमंडल न्यायालय काम करना शुरू कर देगा. उपायुक्त ने बताया कि न्यायालय में न्यायाधीश व अन्य कर्मियों के पदस्थापन से संबंधित जानकारी अबतक नहीं मिल पाई है. संभवत: 23 जुलाई से पहले ही इसकी जानकारी मिल जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-lover-gets-life-imprisonment-for-killing-kinnar-lakhi-in-dimna/">जमशेदपुर:डिमना में किन्नर लक्खी की हत्या में कोर्ट ने प्रेमी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा
Leave a Comment