Search

 
 
 

चांडिल : रोजगार का संवैधानिक-वैधानिक अधिकार और युवा आंदोलन विषय पर समावेश आयोजित

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम आईबी में जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी व झारखंड किसान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रोजगार का संवैधानिक - वैधानिक अधिकार और युवा आंदोलन विषय पर एक दिवसीय युवा समावेश आयोजन किया गया. झारखंड किसान परिषद के अध्यक्ष मोना की अध्यक्षता में हुई युवा समावेश में प्रत्येक लोगों ने रोजगार एवं नौकरी के विषय पर अपना मंतव्य रखा. इस दौरान जनसंख्या में वृद्धि, नियुक्ति का ना होना, मशीन का उपयोग होना, खेती और पशुपालन का ना होना समेत कई सारी समस्या उभरकर आई. इसकी निराकरण के तौर पर कई सारे सुझाव भी आए. वक्ताओं ने इसके निदान के लिए जनसंख्या नियंत्रण, किसान को लोन, खेती किसानी एवं कुटीर उद्योग, समान वेतन लागू करना, स्वरोजगार का व्यवस्था करना, उपज का लाभकारी मूल्य मिलना आदि सुझाव दिया.इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-and-mla-laid-foundation-stone-for-railway-underpass-construction-work/">चांडिल

: सांसद व विधायक ने किया रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य का शिलान्यास

रोजगार की गारंटी को संविधान में शामिल जरूरी

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ाती बेरोजगारी को कम करने या समाप्त करने के लिए सरकार को यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. ग्रामीण क्षेत्र में खेती और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देकर बेरोजगारी कम किया जा सकता है. संविधान में रोजगार की गारंटी नहीं है. रोजगार की गारंटी को संविधान में शामिल किया जाना चाहिए. वेतन में कटौती कर समान वेतन लागू करते हुए बेरोजगारी को कम किया जा सकता है. अनाप-शनाप टैक्स ना लगा कर जरूरी टैक्स लगाया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-listened-to-pms-mind-with-villagers-and-bjp-workers/">चांडिल

: सांसद ने ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

युवा शिविर के आयोजन के लिए बनी समिति

अंत में सभी ने मिलकर भावी कार्यक्रम के लिए एक युवा शिविर करने का निर्णय लिया. शिविर के लिए संचालन समिति बनाया गया. युवा शिविर संचालन समिति में रवि कुमार, मंथन, अंबिका यादव, कुमार दिलीप, विनय मुर्मू, उमाकांत महतो एवं अनिल कुमार को शामिल किया गया है. चांडिल डैम आईबी में हुए युवा समावेश में अंबिका यादव, रवि कुमार, मंथन, कुमार दिलीप, विनय मुर्मू, भाषण मानमी, जयंती कुजूर, लक्ष्मी टुडू, रीता ग्वालीन, उमाकांत महतो, अनिल कुमार, कन्हाई लाल मार्डी, रसराज विद्रोही, शशांक शेखर, जगदीश, अभिजीत, शैलेश कुमार, जगत, किरण बीर, स्वपन, विश्वनाथ, गणेश, संतोष, राहुल, सूरज आदि मुख्य रूप से शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही