Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पारगामा में इंद मेला 26 को, होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : कुकडू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में प्रत्येक साल होने वाले एक दिवसीय प्रसिद्ध इंद मेला का आयोजन इस वर्ष 26 सितंबर को होगा. इस संबंध में मेला के अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रसिद्ध झारखंडी इंद मेला में मुर्गा लड़ाई, झूमर संगीत व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस अवसर पर आयोजित होने वाले झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जंगल महल महिला झूमर दल ऊपर बाटरी, कोटशीला, पुरुलिया के महिला झूमर शिल्पी अंबिका महतो, गोविंदलाल महतो, झूमर उस्ताद भोलानाथ महतो व राजदूत महतो के द्वारा झूमर पेश किया जाएगा. जमशेदपुर के रघु एंड माही डांस ग्रुप के द्वारा आदिवासी, बंगला एवं हिंदी गानों में रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-annaprashan-of-four-babies-was-done-under-mansi-plus-project/">बहरागोड़ा

: मानसी प्लस परियोजना के तहत चार शिशुओं का हुआ अन्नप्राशन

मेला में मुख्य अतिथि के रूप में सविता महतो होंगी शामिल

मेला में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथि के रुप में झामुमो के कई नेता, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान आदि को आमंत्रित किया गया है. मेला को लेकर पारगामा में तैयारी जोरों पर चल रही है. मेला देखने के लिए यहां दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही