Chandil (Dilip Kumar) : विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले सात सूत्री मांगों के समर्थन में 16 जून से पुनर्वास कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसकी जानकारी देते हुए विस्थापित अधिकार मंच के राकेश रंजन महतो ने बताया कि चांडिल डैम के 84 मौजा के 116 गांवों के विस्थापितों को एक बार फिर जागरूक किया जा रहा है. शुक्रवार को चांडिल डैम के निकट स्थित शीशमहल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि कुल सात प्रमुख मांगों के समर्थन में एक बार फिर विस्थापित एकजुट होकर अपना आंदोलन करेंगे. पत्रकार सम्मेलन में गुरुपद महतो, प्रशांत कुमार महतो, सुमित कुमार महतो, तपन महतो, परमेश्वर महतो, विकास मंडल, रतिकांत गोप, भाग्यवान महतो, फूलचंद महतो, गोपेश महतो, परिमल महतो, आदित्य महतो आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jharkhand-animal-husbandry-department-ai-employees-union-staged-a-sit-in-for-five-point-demands/">गिरिडीह
: झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
: नहीं पहुंचे टेंडर भरने वाले, आवासीय विद्यालय का टेंडर रद्द
: झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
क्या है विस्थापित अधिकार मंच की मांगें
विस्थापित अधिकार मंच की मांगों में चांडिल डैम द्वारा विस्थापन के बदले दिया गया नौकरी, निर्गत किया गया विकास पुस्तिका, निर्गत किया गया पुनर्वास पैकेज और पुनर्वास स्थल पर अधिग्रहण किए गए प्लॉट की जांच की जाए. चांडिल डैम के पूर्ण एवं आंशिक रूप से 116 विस्थापित गांवों का भू-अर्जन वर्ष 2001 तक किया गया है, लेकिन अभी तक विस्थापितों का पूर्ण नियोजन नहीं हुआ है. विकास पुस्तिका के अनुसार प्रत्येक विस्थापित परिवार को सरकारी नौकरी दिया जाए या उच्चतम न्यायालय द्वारा आठ फरवरी 2017 को मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर परियोजना के प्रत्येक विस्थापित परिवार के लिए 60 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश के तर्ज पर चांडिल डैम के विस्थापितों को भी 60 लाख मुआवजा दिया जाए, 1990 के पूनर्वास नीति के अनुसार सभी विस्थापितों को पूनर्वास के लिए 25 डिसमिल भूखंड दिया जाना था, पर पुनरीक्षित पुनर्वास नीति 2012 के प्रावधानों (कंडिका-5.1 (क) के मुताबिक, अब 12.5 डिसमिल दिया जाना है. जिसे फिर से 25 डिसमिल किया जाए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tenderers-did-not-reach-residential-school-tender-canceled/">मनोहरपुर: नहीं पहुंचे टेंडर भरने वाले, आवासीय विद्यालय का टेंडर रद्द
Leave a Comment