Chandil (Dilip Kumar) : बिहार स्पंज आयरन कंपनी वर्तमान में वनराज स्टील के वादा खिलाफी के विरोध में बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को शुरू हुआ. चांडिल प्रखंड के हुमिद स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना के पहले दिन डेढ़ दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हुए. इसको लेकर बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल 12 मई को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपा था. पत्र में अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 20 मई तक का समय दिया था. मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही गई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sunny-sinku-handed-over-demand-letter-to-gm-of-tata-steel-mines/">चाईबासा
: सन्नी सिंकु ने टाटा स्टील माइंस के जीएम को सौंपा मांग पत्र
: सन्नी सिंकु ने टाटा स्टील माइंस के जीएम को सौंपा मांग पत्र
Leave a Comment