- चांडिल बाजार में पदयात्रा करने के अलावा विभिन्न गांवों में चलाएगी जनसंपर्क अभियान
Chandil (Dilip Kumar) : रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार यशस्विनी सहाय शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंची. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातु, जामुदाग, बारेंदा के रास्ते इंडिया प्रत्याशी ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक पहुंची. मिलन चौक में उन्होंने ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा. यशस्विनी सहाय ने देश की दिशा और दशा तय करने के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कश्मीर से अगर धारा 370 हट सकती है तो झारखंड से पांचवीं और छठी अनुसूची का विशेष दर्जा भी हट सकता है. लोगों को अपनी पहचान और अस्मिता बचाने के लिए भी वोट करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-did-door-to-door-public-relations-in-favor-of-joba-manjhi-2/">आदित्यपुर
: जोबा मांझी के पक्ष में पुरेंद्र ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क मजबूती के साथ खड़ा है झामुमो : विधायक
पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाने के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने कहा कि महागठबंध में शामिल सभी दल ईचागढ़ में एकजूट हैं और झामुमो इंडिया प्रत्याशी के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी की जीत में झामुमो महती भूमिका निभाएगी. ईचागढ़ के लोग भी अब भाजपा के जुमलो से छुटकारा पाना चाहते हैं. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लोगों को सजग होकर अपने मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की जरूरत है. भाजपा के झूठे वादों और जुमलों से देश बर्बादी की ओर जा रहा है. कांग्रेस सरकार में लोगों को दी गई विशेषाधिकार भाजपा की सरकार छिनने का काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें : मणिशंकर">https://lagatar.in/mani-shankar-aiyar-said-india-should-respect-pakistan-it-has-nuclear-bomb-bjp-said-congresss-love-for-pakistan-is-not-ending/">मणिशंकर
अय्यर ने कहा, पाकिस्तान की इज्जत करे भारत, उसके पास परमाणु बम…भाजपा ने कहा, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम खत्म ही नहीं हो रहा… इन स्थानों में होगा कार्यक्रम
इंडिया गठबंधन की युवा महिला उम्मीदवार याशस्विनी सहाय शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाएगी. तय कार्यक्रम के अनुसार यशस्विनी सहाय ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक से जन संपर्क अभियान का शुभारंभ करने के बाद तिरुलडीह, चौड़ा के बाद कुकडू साप्ताहिक हाट में जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा. साप्ताहिक हाट में जन संपर्क अभियान चलाने के बाद यशस्विनी सहाय सिरूम, छातरडीह, होते हुए पारगामा पहुंचेगी. इन स्थानों में जन संपर्क अभियान चलाने के बाद वे झिमड़ी, रघुनाथपुर, चांडिल स्टेशन चौक आदि स्थानों में जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगेगी. यशस्विनी सहाय चांडिल बाजार में पदयात्रा कर मतदाताओं से समर्थन मांगेगी. चांडिल बाजार तांती बांध से बस स्टैंड तक पदयात्रा निकाला जाएगा. इसके बाद कांदरबेडा में जनसंपर्क करते हुए वे कपाली पहुंची. कपाली में बैठक करने के बाद यशस्विनी सहाय वापस रांची लौट जाएंगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment