Search

चांडिल : किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान में मिशन लाइव के बारे में दी गई जानकारी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को आयोजित किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान मिशन लाइव पर्यावरण पूरक जीवन पद्धति के बारे में बताया गया. मौके पर चांडिल प्रखंड के रूदिया और नारगाडीह के महिला किसान और किसान मित्र उपस्थित थे. इस अवसर पर एटीएम जयपाल गोप ने उपस्थित किसान और किसान मित्रों को बोबर धन योजना की जानकारी दी. इसके उद्देश्यों के बारे में बताया और जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-stalled-in-railway-station-and-colony-for-48-hours/">घाटशिला

: रेलवे स्टेशन व कॉलोनी में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

जैविक कृषि को बढ़ावा दें किसान

इस अवसर पर किसानों को जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ इसका प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई. बताया गया कि जैविक खेती से जहां उपज स्वास्थ्यवर्धक होता है वहीं खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है. जागरूकता अभियान के दौरान किसानों को मिट्टी की उर्वरता बरकारार रखने के लिए एफओएम और एलएफओएम पद्धति की जानकारी देते हुए उसे अपनाने की सलाह दी गई. इस अवसर पर बीटीएम अमिताभ माझी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सपन गोप, वीएलडब्ल्यू हेमंत कुमार समेत किसान मित्र व महिला किसान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//